Skip to main content

Translate

परमात्मा

 गणित के आदमी को तर्क समझ में आता है इसलिए परमात्मा को जानना और समझना बहुत कठिन हो जाता है ।

बड़ी मजेदार बात है जंहा तर्क खत्म होता है वंही से परमात्मा की खोज शुरू होती है , तर्क तो बस उलझाये रखते हैं शब्दों के जाल में।

बीज के अंदर 2000 साल तक जीवित भ्रूण रह सकता है , तार्किक लोगो को आश्चर्य नही होता ऐसा कैसे संभव है ?
किसने इसकी रचना की ?
किस की परिकल्पना रही होगी कि छोटे से बीज में भी जीवन छिपा हो सकता है ?

आज का विज्ञान उसे समझाने की कोशिश तो करता है पर ये नही बता पाता किसने ये प्रोसेस develop की ?

एक छोटे से बीज जो कंही किसी से कनेक्ट नहीं, बाहरी वातावरण से कनेक्ट नहीं फिर भी उसमें एक वृक्ष को जन्म देने की ताकत !

बस सही हवा पानी मिट्टी मिली नही और हजार सालों में भी वृक्ष बनाने की क्षमता रखता हो।

विज्ञान बस प्रोसेस कैसे हो रही है उसे अपने शब्दों में समझाने की कोशिश करता है लेकिन वो सही है भी या नही ये कोई नहीं कह सकता , विज्ञान का सत्य तभी तक टिकता है जब तक कोई उसका खंडन करने ना आये ।

न्यूटन का विज्ञान आइंस्टीन तक 100% सत्य माना गया लेकिन आइन्सटीन के बाद वो भी डांवाडोल होने लगा और multiverse की बातें होना शुरू हो गयी है संभावना पूरी है कि अगले 50 - 100 सालों में आईन्स्टीन के विज्ञान में भी कोई करेक्शन देखने को मिल जाये ।

लेकिन तर्क ये नही बता पाता आखिर इस कॉम्प्लिकेटेड प्रोसेस की परिकल्पना किसने की ? किसका प्रोजेक्ट रहा होगा जिसने बीज में जीवन को छिपाने की बात सोची होगी ?

ये फिर सब अनायास ही हो गया या फिर तर्क ने हार मान ली ?

नहीं , ये सब के पीछे कोई हो नहीं सकता यदि किसी को इस सबके पीछे मान लिया तो अगला सवाल होगा कि उसके पीछे कौन ? उसे किसने बनाया ?

बात बस तर्कों में ही उलझ जाएगी , सवाल वंही के वंही रह जाएंगे ।

इसलिए परमात्मा को समय के पार, असीम, अनन्त , निराकार , निर्गुण, कहे तो ज्यादा सही जान पड़ता है।

कुछ लोग शून्य को भी परमात्मा बताते हैं एक शून्य ही है जिस में सब समा जाता है ।

और शून्य से अनंत तक ,सब परमात्मा ही नजर आता है ।

इसलिये प्रबुद्ध कहते हैं कि परमात्मा को शब्दों में बांध ही नही सकते ये तो अनुभव मात्र से समझा जा सकता है ।

जो शब्दों में बंध जाये, तर्क में उलझ जाये वो परमात्मा हो ही नही सकता ।

Comments

Most Popular to Read

नव दुर्गा या मोक्ष प्राप्ति का सूत्र ?

नव दुर्गा ? ... या मोक्ष प्राप्ति का सूत्र ?  धैर्य ,ब्रह्मचर्य और मन पर नियंत्रण करके ऊर्जा के प्रवाह को उच्च अवस्था में लाकर मोक्ष के लिए सेनानायक बन कर विचारों को समयातीत स्थापित कर विशुद्ध स्वरूप से मिलन पर ही सिद्धि प्राप्त होती है। ये ही बात नवदुर्गा के रूप में लाखों सालों तक लोगों के दिमाग मे डालने की ही प्रथा है नवरात्रि ।  In a same sequence each day has been allocated to explain the importance of each act . Day 1 धैर्य (शैलपुत्री) → साधना का आधार है। पर्वत की पुत्री की तरह अडिग रहना। Day 2 ब्रह्मचर्य (ब्रह्मचारिणी) → ऊर्जा का संरक्षण और तप में स्थिरता। Day 3 मन पर नियंत्रण (चन्द्रघण्टा) → जब मन में ध्वनि-तरंग (घण्टा) और चन्द्रमा जैसी शीतलता का संतुलन होता है, तभी साधक स्थिर होता है। Day4 ऊर्जा का प्रवाह (कूष्माण्डा) → भीतर ब्रह्माण्डीय ऊर्जा की रचना और विस्तार। Day 5 सेनानायक बनना (स्कन्दमाता) → अंतःशक्ति को दिशा देना; विचारों और इन्द्रियों का नेतृत्व करना। Day 6 विचारों को समयातीत करना (कात्यायनी) → समय, कर्म और मन की सीमाओं से परे जाकर ‘शुद्ध संकल्प’ धारण करना। Day...

The Observer

Once upon a time, farmers were given great importance because they grew crops for food... Nowadays, even more importance is given to "engagement farmers." New money magnets are a new kind of farmer – engagement farmers... To be a good engagement farmer, you just need to understand the pattern... Earlier there were 4 kinds of people: 1. One who set patterns 2. One who sells patterns 3. One who preserves and amplifies patterns 4. One who flows in patterns We never understood this;  no school , no college , no society teaches about this , they teach you to grasp readymade thoughts but never thinking process . do you know why ? Now the cycle rotates and has come to this point again... The winner will be the one who can set patterns – a KING (very few in quantity). Who can sell patterns – a shrewd businessman (a little more than Kings in quantity) Who can preserve and amplify – technocrats, super-intelligent (more than businessmen ) Who flow in patterns – users ( in millions or bi...

Hope (उम्मीद)

  Hope (उम्मीद) का इस्तेमाल करके करोडों कमाये जा सकते हैं कैसे ? और सही से समझ जाओ तो मुक्ति । Hope है क्या ? एक भविष्य के लिए देखा गया सपना या सही से समझें तो *a modified or glorified form of past with attachment to expectation of future happenings*. जैसे past में 1000 रुपये जेब मे थे future की hope अब 100,000 होंगे । एक व्यापारी के लिए ग्राहक बढाने की hope, एक नौकरी करने वाले के लिए तनख्वाह बढ़ने की होप, एक डॉक्टर के लिए मरीज बढ़ने की होप, एक वकील के लिए अपराध बढ़ने की होप, नेता के लिए वोट बढ़ने की होप या जीतने की होप और भी बहुत सारी hopes .. ये होप्स बड़ी गहराई तक दिमाग मे बैठती है और बहुत जल्दी मन को भा जाती भी है , जीवन जीने का कारण भी बहुत जल्दी बन जाती है , आज बुरा है, कोई बात नहीं कल अच्छा होने की होप एक दिन और जीना सीखा देती है । इसी होप में छिपा है करोडों का बिज़नेस "सपने बेचने का", "बीमारी से छुटकारा पाने का", "अच्छे दिन का" ,"जल्दी अमीर बनने का" , "जल्दी सफल होने का" ... This is how a psychologically, a shrewd businessman / politi...