"डर" (Fear) डर का इस्तेमाल करके कैसे करोड़ों कमाए जा सकते हैं? और इसे समझ जाओ तो मुक्ति की राह आसान हो जाती है। फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर कोई भी ऐसा कंटेंट डाल दो जिससे डर लगने लगे, जैसे – पैसे खोने का डर, नौकरी जाने का डर, बीमार होने का डर, समाज मिटने का डर, धर्म को खतरे का डर, चोरी का डर, अंधेरे का डर, काल्पनिक डर, देश से निकाले जाने का डर, टैक्स का डर, सरकार का डर, अधिकारियों का डर, एक्सीडेंट का डर, खाने में मिलावट का डर, मृत्यु का डर, भूतों का डर, भयानक जानवरों का डर … और भी बहुत से सारे डर। फिर देखो कैसे लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ जाएगी। ये सिर्फ़ कंटेंट के लिए ही applicable नहीं होता, बल्कि इसी डर से प्रॉडक्ट भी बेचे जाते हैं, सरकारें भी बनाई और गिराई जा सकती हैं। सरकारें ही नहीं, गृह युद्ध और विश्व युद्ध तक करवाए जा सकते हैं। ऐसा होता क्यों है? दिमाग डर को इतना महत्त्व क्यों देता है? इसका कारण जानने जाओगे तो एक नया रहस्य सामने आता है – कैसे समाज, शिक्षा और परिवार बचपन से ही इस डर को पैदा करते हैं और यही डर आगे चलकर लोगों को manipulate करने का साधन बन जाता है। डर का...
what I heard in deep silence I write it here